डेटिंग ऐप से दोस्ती, होटल में बनाया न्यूड वीडियो, फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर युवक से वसूले 1.38 लाख, 2 गिरफ्तार

ग्वालियर. डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर होटल में मुलाकात के बुलाने के बाद 28 वर्षीय युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने स्वयं को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और उससे नगदी व ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से लगभग 1.38 लाख रूपये ऐंठ लिये। इसके बाद 70 हजार रूपये और मांगे तथा रकम नही ंदेने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी, मामले में क्राइम ब्रांच ने मुरैना से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
माधौगंज की लड्डूवाली गली निवासी पीडि़ता ने पुलिस को बताया है कि वह ग्राइंडर डेटिंग ऐप उपयोग करता है। 8 अक्टूबर की दोपहर लगभग 2 बजे उसकी हरियाणा नाम की प्रोफाइल से चर्चा हुई। इसके बाद आरोपी ने अपना नाम राहुल बताकर उसे सिटीसेंटर के पटेलनगर स्थित होटल गोल्डन लीफ में मिलने बुलाया। शाम को लगभग 4 बजे होटल पहुंचा तो आरोपी उसे कमरा नम्बर 206 में ले गया। वहां उसके साथ मारपीट की गयी। इस बीच 4 अन्य युवक भी कमरे में आ गये और स्वयं को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उसे जेल भेजने की धमकी देने लगे।
कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाया
यह आरोप है कि पांचों बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा, मारपीट में उसके गाल और दाहिने पैर में चोटें आयी है। इसके बाद आरोपियों ने उसके कपड़े उतरवाकर मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रूपये मांगे।
डर की वजह से पीडिता ने अपनी जेब में रखे 8 हजार रूपये आरोपियों को दे दिये। इसके बाद आरोपियों ने उसका एटीएम कार्ड और पासवर्ड लेकर 30 हजार रूपये निकाले। एक क्यूआर कोड के माध्यम से भी 30 हजार रूपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराये गये। इसके बाद आरोपी युवक को सफेद क्रेटा कार में बैठाकर सिरोल ले गये। पीडि़ता ने अपनी दोस्त से संपर्क कर उसकी मदद से ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराई। आरोपियों ने संबंधित कर पहुंचकर 70 हजार रूपये नगद भी लिये। रात लगभग 9.30 बजे उसे होटल के बाहर छोड़ दिया गया।
मुरैना से दो आरोपी गिरफ्तार
मामले की जानकारी मिलने पर ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर डीएसपी क्राइम ब्रांच नागेंद्र सिंह सिकरवार और डीएसपी मनीष यादव के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। क्राइम ब्रांच ने रविवार रात मुरैना के अंबाह बायपास रोड से दो आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिभान उर्फ करुआ गुर्जर निवासी ग्राम पिपरई, हेतमपुर और सोनू गुर्जर निवासी ग्राम पिपरई, थाना सरायछोला, जिला मुरैना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि हरिभान ने ही अपना नाम राहुल बताकर पीड़ित से संपर्क किया था।
पीड़ित के मुताबिक आरोपी इसके बाद भी 70 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। रकम नहीं देने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। डर के कारण युवक ने तत्काल शिकायत नहीं की, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों के बाद वह क्राइम ब्रांच पहुंचा।
