अब जंतर-मंतर नहीं कर सकें धरना-प्रदर्शन, गृह मंत्रालय ने जारी किया डिनोटिफाई, 3 जगहों पर ही हो सकेगा आंदोलन
नई दिल्ली. जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। अब जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन नहीं हो सकेगा। यह फैसला गृह मंत्रालय ने लिया है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया है। धरना-प्रदर्शन के लिये दिल्ली पुलिस ने अब 3 नये स्थानों को चुना है। जिनमें 3 स्थान है। 1- रामलीला मैदान, 2- बुराड़ी मैदान और 3- सीबीडी ग्राउंड बाहर छोड़ दिया गया है।
गृह मंत्रालय ने एक कमेटी गठित की थी। ताकि नागरिक अधिकारों की मांग के लिये प्रदर्शन कर रहे लोगों को एक उचित स्थान दिया जा सके। जहां वह प्रदर्शन कर सके। इस कमेटी की सिफारिश पर जंतर-मंतर को अब प्रोटेस्ट साइट से डिनोटिफाई कर दिया गया है। यानी कि अब पर प्रोटेस्ट नहीं किया जा सकेगा। इसके बदले में प्रोटेस्ट के जो नये साइट है वह रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी ग्राउंड। इन दिनों जगहों पर अब धरना प्रदर्शन-आंदोलन किया जा सकेगा। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इन 3 जगहों पर प्रदर्शन, धरना आयोजित करने के लिये डिटेल एसओपी अलग से जारी करेगी। यह 28 अप्रैल 2022 को जारी आदेश में आंशिक परिवर्तन किया गया है। हाल-फिलहाल में जंतर-मंतर कई ऐतिहासिक आन्दोलन का गवाह बना रहा है।
