मेरे खिलाफ 45 FIR है और मुझे 100 FIR चाहिये, मेरे लिये यह मेडल-राहुल गांधी
नई दिल्ली. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन जारी है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उनके खिलाफ 45 एफआईआर दर्ज की गयी है और वह इनसे डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा है कि वह चाहते हैं यह आंकड़ा 100 तक पहुंचे। राहुल गांधी ने 100 एफआईआर को मेडल की तरह बताते हुए बोले है कि कहा कि वह इस लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे।
इंडिया गठबंधन के सांसद जनपथ के पास सागर रत्ना रेस्टॉरेंट से जंतर-मंतर के लिये निकल गये। इससे पहले सभी सांसद यही जुटे थे। जंतर-मंतर से लगभग 100 मीटर दूर है। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। रास्तों पर बैरिकेडिंग की गयी है। फिलहाल नई दिल्ली इलाके में धारा 163 लागू की गयी है। पुलिस ने पहले ही साफ कर दिया था कि सांसदों का जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस या विंडसर पैलेस की ओर बढ़ने से रोका जायेगा। अब सांसद जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे है। ऐसे में पुलिस की कार्यवाही पर नजर है।
