पुरानी छावनी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई
उच्च न्यायालय – प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
ग्वालियर, उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पुरानी छावनी स्थित शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। ब्लू लोटस कॉलोनी परिसर में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
कार्रवाई ग्राम पुरानी छावनी स्थित शासकीय भूमि के सर्वे क्रमांक 138, 162, 163, 349, 355, 372 एवं 376 में अतिक्रमित 0.598 हेक्टेयर भूमि पर की गई। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर शासकीय स्वामित्व की भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान अनुभागीय अधिकारी प्रदीप शर्मा, नगर निगम से सौरभ चौधरी तथा मदाखलत विभाग से राघवेन्द्र दीक्षित सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
