रात को गिरफ्तारी हुई राहुल गांधी और प्रियंका की सुबह मार्च, शाम को धरना

नई दिल्ली. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी -प्रियंका गांधी को आकाशवाणी भवन से दिल्ली पुलिस ने रात 8 बजे हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी सहित इंडिया ब्लॉक के कई नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह 11 बजे से प्रदर्शन कर रहे थे। इंडिया ब्लाक एसआईआर में कथित गड़बडि़यों की मांग को लेकर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेशकुमार से इस्तीफे की मांग कर रहा है।
मंगलवार की रात 8 बजे करीब दिल्ली पुलिस आकाशवाणी भवन में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेना शुरू किया। सबसे पहले दीपेन्द्र हुड्डा, पवन खेड़ा और चरणजीत सिंह चन्नी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत मेंलिया और उन्हें एक बस में ले गयी ।कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को पुलिस पहले ही उठा उठाकर बस में डालने लगी। इसके बाद पुलिस ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, डेरेक ओ ब्रायन को भी हिरासत में लेकर बस में बिठा दिया।
SIR पर खुलासे के बाद शुरू हुआ प्रदर्शन
INDIA ब्लॉक का यह मार्च नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के उन विरोध प्रदर्शनों की कड़ी में एक और कदम था, जो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. यह मांग 25 सितंबर को ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के बाद शुरू हुई थी, जिसमें SIR प्रक्रिया में गड़बड़ियों और चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेदों का संकेत दिया गया था.विपक्ष का आरोप है कि CEC कुमार सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चुनाव प्रक्रिया सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *