मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में लगी आग, बस उज्जैन से इंदौर जा रही थी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान


उज्जैन. रामवास इलाके में मंगलवार की दोपहर 12.15 बजे उज्जैन से इन्दौर की ओर जा रही बस में अचानक आग लग गयी। बस में लगभग 12 यात्री सवार थे। धुआं उठते ही आग लग गयी। घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रामवास इलाके में बस का टायर फट गया था। इससे बस अनबैलंस हुईै और इस बीच उसमें आग लग गयी। हादसे की खबर मिलने के लगभग 45 मिनट के बाद 4 फायर बिग्रेड घटनास्थल पर पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत केबाद आग पर काबू पाया गया। तब तक पूरी बस जल चुकी थी। सिर्फ चेचिस बची है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे है।
25 सितम्बर को केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने किया था सेवा का शुभारंभ
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का प्रदेश स्तर पर 25 सितम्बर को भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान पर सीएम और केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने शुभारंभ किया था। इस बीच 7 प्रमुख शहरों के लिये 351 इंटरसिटी-इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाई गयी थी।
उज्जैन को मिली हैं 10 बसें
उज्जैन को धार्मिक पर्यटन के लिए 10 बसें मिली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 27 सितंबर को महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा और उज्जैन दर्शन सेवा का शुभारंभ कर इन बसों को रवाना किया था।
सेवा के शुभारंभ के दो दिन बाद 27 सितंबर को इंदौर के राजबाड़ा क्षेत्र में इससे जुड़ी ई-बस अनियंत्रित होकर तीन लोगों पर चढ़ गई थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *