किसानों ने सीएम का काफिला रोका तो पांढुर्णा एसपी को हटाया, विदिता होंगी पांढूर्णा एसपी

भोपाल. मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी के बीच पांढुर्णा के एसपी प्रकाशचंद्र परिहार को हटा दिया है। सीएम के पांढुर्णा दौरे के 2 दिन बाद मंगलवार की देर रात को आदेश जारी किया गया। 4 अक्टूबर को सीएम के वक्त किसानों ने उनका काफिला रोक लिया था। अब सरकार जल्द लगीाग 50 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों को तबादले करने की तैयारी में है। इनमें कुछ कलेक्टर और एसपी भी शाामिल रहेंगे।
4 अक्टूबर को पांढुर्णा पहुंचे थे सीएम के लौटते वक्त किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था। किसानों ने सूखी और मुरझाई फसलें हाथों में लेकर सीएम का काफिला रोक लिया था। किसानों ने जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने और कृषि कर्ज माफ करने की मांग की थी। स्थिति को देखते हुए सीएम गाड़ी ने नीचे उतरे और किसानों की समस्यायें सुनी थी। पांढुर्णा एसपी प्रकाशचंद्र परिहार के तबादले को इसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।
ग्वालियर 2वी वाहिनी पदस्थ विदिता होगी पांढूर्णा एसपी
गृहविभाग से मंगलवार की रात जारी आदेश में पांढुर्णा एसपी प्रकाशचंद्र परिहार का हटा पीएचक्यू में एआईजी बनाया गया है, उनकी जगह ग्वालियर में पदस्थ एसएएफ की 2वीं वाहिनी में पदस्थ विदिता धनखड़ को पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा पदस्थ किया गया है। इसी आदेश में श्रुतिकीर्ति सोमवंुशी आईपीएस 2018 बैच सेनानी 13वीं वाहिनी में पदस्थ को आगामी आदेश तक वर्तमान दायित्व के साथ सेनानी दूसरी वाहिनी एसएएफ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
एक-दो संभागायुक्त भी हो सकते हैं इधर से उधर
फेरबदल में एक-दो संभागायुक्त भी प्रभावित हो सकते हैं। सरकार सीनियर IAS और IPS अफसरों को भी इधर से उधर कर सकती है। ये अधिकारी सरकार की प्राथमिकताओं को अनदेखा करने के चलते बदले जा सकते हैं।
अफसर-एसपी के ऑफिस न जाने की शिकायतें मिली
उधर, प्रशासनिक हलके में चर्चा है कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की चर्चा के बाद प्रदेश में एक हफ्ते के भीतर करीब 50 IAS-IPS अफसरों के तबादले की सूची जारी हो सकती है। इसमें कुछ जिलों के कलेक्टर और एसपी भी शामिल रहेंगे। सरकार को कुछ अफसरों, खासतौर पर पुलिस अधीक्षकों के दफ्तर नहीं जाने की शिकायतें मिली हैं। इन्हें नॉन-परफॉर्मर अफसरों की श्रेणी में मानकर हटाया जा सकता है।
