थाने के सामने दुकान संचालक पर गोली चलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, घटनास्थल का कराया सीन का रिक्रियेशन

ग्वालियर. पड़ाव थाने की सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर शनिवार की दोपहर अंधाधुंध फायरिंग का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार 2 बदमाश चौराहे की तरफ से आते हुए दिखाई दिये। दोनों दुकान पर बैठे अशोक पाल पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद तेजी से फरार हो गये थे। घटना के बाद आरोपी गांधी नगर से सेवानगर की तरफ से होते हुए मोतीझील पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने मोबाइल फोन बंद कर दिये। अन्य साथियों के साथ गायब हो गये थे। थाने के सामने घटी घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठे थे सवाल। पड़ाव पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के बाद घटनास्थल बदमाशों को लेकर आई और घटना का रीक्रियेशन कराया गया।
सीसीटीवी से भूरा खान-लाखन जाटव की पहचान
पुलिस की अभी तक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों की पहचान भूरा खान -लाखन जाटव के रूप् में हुई है। पुलिस ने दोनों पर पहले से कई आपराधिक एफआईआर दर्ज है। दोनों के खिलाफ पूर्व में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। मामले में रिपोर्ट में नामजद सगे भाईयों दिनेश-संदीप को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, पुलिस मुख्य साजिशकर्ता बताये जा रहे छोटू यादव की तलाश कर रही है।
एफआरवी ने पीछा किया तो बदमाश घुसे संकरी गलियो में
फायरिंग की आवाज सुनते ही थाने के सामने खड़ी पुलिस की एफआरवी गाड़ी ने बदमाशों का पीछा किया, हालांकि कुछ दूरी बनने केबाद गांधीनगर की संकरी गलियों में घुस गये थे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 4 की ओर भाग निकले। अब पुलिस घटनास्थल से लेकर आरोपियों के भागने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *