चंबल के बीहड़ों में सक्रिय डकैत कल्ली गुर्जर सरेंडर के लिये तैयार
मुरैना. चम्बल घाटी के बीहड़ों में एक बार फिर से गोलियों की गूंज और डकैतों की पदचाप सुनाई देने लगी है। जिस कुख्यात डकैत कल्ली उर्फ किलेदार गुर्जर को पकड़ने के लिये मुरैना के लगभग 200 पुलिसकर्मियों सहित 4 जिलों का संयुक्त पुलिस बल जगलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वह पुलिस को चकमा देकर चम्बल नदी पार कर राजस्थान की सरहद में पहुंच गया है। पुलिस की घेराबंदी और तलाश के बीच कल्ली गुर्जर ने चम्बल के बीहड़ों के बीच इंटरव्यू दिया है।
पुलिस की उस कार्यवाही पर सवाल खड़े कर दिये है। जिसके तहत कल्ली गुर्जर की तलाश में लगातार जंगलों की खाक छानी जा रही है। एक ओर पुलिस उसे वांटेड और इनामी डकैत बता रही है। वहीं दूसरी ओर कल्ली गुर्जन स्वयं को निर्दोष बताते हुए दावा कर रहा है कि उसे स्थानीय रंजिश के चलते फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। डकैत कल्ली गुर्जर ने अपने पिता और भाई के पुलिस का मुखबिर होने, भाई की हत्या के बाद कार्यवाहीं नहीं होने, अपने खिलाफ कथित फर्जी मुकदमें दर्ज किये जाने और सोशल मीडिया पर उसके नाम से फर्जी आईडी चलाये जाने के आरोप लगाये है। उसने यहां तक कहा है कि अगर उसके मामलों की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया जाये तो वह कानून के सामने ससम्मान सरेंडर करने के लिये तैयार है।
