पड़ाव थाने सामने दिनदहाडे व्यापारी को मारी गोली, शक है लडकी 15 दिन से है गायब

ग्वालियर. शुक्रवार की दोपहर पड़ाव थाने के सामने मोटरसाईकिल सवार बदमाशों ने बांकेबिहारी स्वीट्स एंड नाश्ता सेंटर के संचालक अशोक पाल पर गोली चला दी। एक गोली अशोक की कमर में लगी औ वहीं नीचे गिर गया। फायरिंग के बाद हमलावर हथियार लेकर घटनास्थल से फरार हो गये। फायरिंग की खबर लगते ही पडाव टीआई शैलेन्द्र भार्गव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल के परिजनों की सहायता से सांई बाबा मंदिर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घायल के भाई प्रकाश उर्फ सोनू पाल ने हमलावरों में पुरानी छावी निवासी दिनेश यादव और छोटू यादव के नाम बताये। परिजनों के अनुसार 15 दिन पहले आरोपी के परिवार की एक लड़की गायब हुई थी। यादव पक्ष को घायल के भांजे पर लड़की को भगाकर ले जाने का शक था। इसी रंजिश में अटैक किये जाने की बात सामने आई है।
क्या है मामला
पड़ाव थाना के सामने बांके विहारी स्वीट्स एंड नाश्ता सेंटर है। शुक्रवार दोपहर अशोक पाल रोज की तरह अपनी दुकान पर थे और स्टाफ रूटीन काम में व्यस्त था। इसी दौरान पुरानी छावनी निवासी दिनेश यादव और छोटू यादव कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज के बाद फायरिंग शुरू कर दी।
हमलावर दुकान के काउंटर पर चढ़कर गोलियां चलाने लगे। एक गोली अशोक की कमर में लगी और वह गिर पड़े। उन्हें गिरता देख हमलावर वहां से फरार हो गए। इसके बाद परिवार के सदस्यों और स्टाफ ने पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। परिजनों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पक्ष के परिवार की एक लड़की 15 दिन पहले लापता हुई थी। यादव पक्ष को संदेह था कि अशोक पाल का भांजा लड़की को भगाकर ले गया है। उन्हें यह भी संदेह था कि अशोक अपने भांजे को शरण दे रहे हैं और उन्हें भांजे-लड़की के ठिकाने की जानकारी है। इसी रंजिश में बाइक सवार आरोपी अशोक की दुकान पर पहुंचे और उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
जल्द होगी गिरफ्तारी
पड़ाव थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि नाश्ता सेंटर संचालक अशोक पाल पर गोली चलने की सूचना मिली थी। घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। शुरुआती जांच में भांजे द्वारा लड़की भगाए जाने की रंजिश का मामला सामने आया है। परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
