ऊर्जा मंत्री ने जनसुनवाई में किया समस्याओं का यथोचित समाधान

ग्वालियर – सरकार समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। यह बात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को रेसकोर्स रोड स्थित अपने सरकारी कार्यालय पर जनसुनवाई करते हुए कही। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, विद्युत वितरण कंपनी, महिला बाल विकास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जन सुनवाई में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे हर आवेदक से एक-एक कर बात कर उनकी समस्या सुनकर यथोचित समाधान किया।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ग्वालियर निरंतर प्रगति कर रहा है। सभी नागरिकों को सस्ती व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और मुफ्त इलाज और बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है। साफ पानी, बिजली, पक्की सड़कें और आवास जैसी बुनियादी जरूरतें हर घर तक पहुंचाना सुनिश्चित किया गया है। सरकार का प्रयास कानून व्यवस्था बनाए रखकर यह सुनिश्चित करना कि विकास का लाभ किसी एक वर्ग को नहीं, बल्कि समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *