एलिवेटेड रोड-15 अक्टूबर के बाद लश्कर में 316 दुकाने-मकान और भैंस मंडी की बक्सा मार्केट भी हटेगा

अतिक्रमण हटाने नोटिस दे रहा है प्रशासन, 15 अक्टूबर के बाद कभी भी हो सकती है कार्यवाही, निजी भूमि का भी होगा अधिग्रहण
खत्म होगा ऐतिहासिक हाट बाजार और बक्सा मार्केट, बढ़ेगी ट्रैफिक की रफ्तार
पीडब्ल्यूडी के पत्र के बाद प्रशासन ने दिखाई तेजी
ग्वालियर-एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण में प्रस्तावित भैंस मंडी क्षेत्र में 316 से अधिक दुकान-मकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई 15 अक्टूबर के बाद करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। साथ ही निजी भूमि का भी अधिग्रहण किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने और जमीन अधिग्रहण के संबंध में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए जिन क्षेत्रों को हटाया जाना है, उनकी सूची तैयार की जा रही है।
डेढ़ किमी सड़क गायब, बिरलाई से ऊपर वाला पुल तक कार्रवाई
एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण में भैंस मंडी, बक्सा मार्केट सहित लश्कर क्षेत्र की कई दुकानें और मकान इसकी जद में आएंगे। प्रस्तावित सड़क के निर्माण के लिए करीब 316 दुकान-मकानों को हटाया जाना है।
एजेंसी: 2 साल में भी नहीं हटी दुकानें
वहीं, उपनगर ग्वालियर में निर्माणाधीन प्रथम चरण के एलिवेटेड रोड में अडंगा बनी दुकाने 2 वर्षो के बाद भी नहीं हट सकी है। यहां हजीारा पुल के पास की 23 दुकानें का हटाया जाना है। ताकि हजीरा साइड से एलिवेटेड पर चढ़ने वाला लूप बन सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *