पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

नई दिल्ली. एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फायनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 212 रनों का विशाल लक्ष्य रखा गया था। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी है।
इस मुकाबले में जीत के रोमांच के साथ-साथ मैदान पर हुई एक मजेदार घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पाकिस्तानी खिलाडी सैम अयूब द्वारा छोडे गये कैचों के बाद भारतीय फैंस ने उन्हें स्टेडियम में जिस अंदाज में स्लेज किया। उसका वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। फायनल मुकाबले के बीच पाकिस्तानी फील्डर सैम अयूब ने मैच में 2 आसान कैच टपका दिये । इन छूटे हुए मौको का लाभ उठाकर भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर रन कूटे। इस जीवनदार का अभिषेक शर्मा ने पूरा लाभ उठाया। सिर्फ गेदों पर 61 रनों की तूफानी पारी खेल डाली।
भारत ने जीता गोल्ड मेडल
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 211 रन बनाए । अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 200 के पार का स्कोर खड़ा किया । इसके जवाब में उतरी पाकिस्तानी टीम लक्ष्य से पीछे रह गई और भारत ने शानदार अंदाज में मुकाबला जीतकर एक बार फिर एशियन गेम्स में तिरंगा लहराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *