अक्टूबर में भोपाल मंडल की 22 ट्रेनें कैंसिल, 23 के रूट बदले

भोपाल रेलवे के अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर और रीमॉडलिंग कार्यों के कारण अक्टूबर में भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। बीना-आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग, कसारा में तीसरी रेल लाइन और कोटा जंक्शन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण 22 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी। 23 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, जबकि 2 ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। बीना स्टेशन पर प्री-एनआई/एनआई कार्य और आगासौद यार्ड के काम के कारण दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के कुल 12 फेरे भी निरस्त रहेंगे।

अक्टूबर में भोपाल मंडल की 22 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, 23 के रूट बदले। - Dainik Bhaskar
22 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त
रेलवे के अनुसार ये 22 ट्रेनें निरस्त रहेंगी:
• 64618 ललितपुर-बीना मेमू: 15 अक्टूबर तक।
• 64617 बीना-ललितपुर मेमू: 15 अक्टूबर तक।
• 61619 बीना-कटनी मुड़वारा मेमू: 15 अक्टूबर तक।
• 61620 कटनी मुड़वारा-बीना मेमू: 15 अक्टूबर तक।
• 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस: 14 अक्टूबर तक।
• 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस: 15 अक्टूबर तक।
• 61611 बीना-रूठियाई मेमू: 16 अक्टूबर तक।
• 61612 रूठियाई-बीना मेमू: 16 अक्टूबर तक।
• 61625 बीना-रूठियाई मेमू: 16 अक्टूबर तक।
• 61626 रूठियाई-बीना मेमू: 16 अक्टूबर तक।
• 12197 भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी: 15 अक्टूबर तक।
• 12198 ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी: 15 अक्टूबर तक।
• 11086 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को।
• 11085 एसएमवीटी बेंगलुरु-ग्वालियर एक्सप्रेस: 4 और 11 अक्टूबर को।
• 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस: 9 से 15 अक्टूबर तक।
• 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस: 10 से 16 अक्टूबर तक।
• 22163 भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस: 15 अक्टूबर को।
• 22164 खजुराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस: 15 अक्टूबर को।
• 01925 कानपुर सेंट्रल-मदुरै स्पेशल: 7 और 14 अक्टूबर को।
• 01926 मदुरै-कानपुर सेंट्रल स्पेशल: 3, 10 और 17 अक्टूबर को।
• 04149 प्रयागराज-यशवंतपुर स्पेशल: 7 और 14 अक्टूबर को।
• 04150 यशवंतपुर-प्रयागराज स्पेशल: 3, 10 और 17 अक्टूबर को।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *