वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई -मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल पर की चालानी कार्रवाई

ग्वालियर। थाना हजीरा पुलिस द्वारा मल्लगढ़ा चौराहा पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक जितेंद्र तोमर ने में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक MP07-AG-0742 को रोककर जांच की।जांच के दौरान मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा पाया गया। मोटरसाइकिल चालक विवेक आर्य पुत्र सूरज आर्य, निवासी रेशम मिल, थाना हजीरा, जिला ग्वालियर के पास वाहन चलाने हेतु वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं पाया गया। थाना हजीरा पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन के संबंध में चालानी कार्रवाई की गई।
ग्वालियर पुलिस की अपील: वाहन चालक अपने वाहनों में निर्धारित एवं वैध साइलेंसर का ही उपयोग करें तथा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *