जयारोग्य अस्पताल में गांधी प्रतिमा ताले में बंद, ताले खुलवाए सफाई कर किया बापू को नमन

ग्वालियर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव को जब यह जानकारी मिली कि जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा ताले में बंद है और प्रतिमा स्थल के चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, तो वे तत्काल कांग्रेसजनों के साथ जयारोग्य चिकित्सालय पहुंचे।
अस्पताल परिसर में राष्ट्रपिता की प्रतिमा की ऐसी दुर्दशा देखकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अस्पताल अधीक्षक से दूरभाष पर रोष व्यक्त किया कांग्रेस के विरोध के बाद अस्पताल प्रशासन तत्काल हरकत में आया और प्रतिमा स्थल का ताला खुलवाया गया और सफाई कराई गई, तदपश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गाधी को नमन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने अस्पताल प्रशासन से स्पष्ट कहा कि राष्ट्रपिता जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा के प्रति इस प्रकार की लापरवाही और उपेक्षा स्वीकार नहीं की जाएगी।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर नमन करते हुए कहा कि आज हम सब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें स्मरण करने के लिए एकत्रित हुए हैं। गांधी जी का जीवन कांग्रेस पार्टी और भारत की आज़ादी की कहानी से अभिन्न रूप से जुड़ा हुआ है। गांधी जी ने कांग्रेस पार्टी को एक नई दिशा और पहचान दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *