कलेक्टर, नगर निगम कमिश्नर एवं जनप्रतिनिधियों ने सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

ग्वालियर – सेवा-संकल्प अभियान के तहत गाँधी जयंती के अवसर पर कलेक्टर रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी, अपरआयुक्त टीप्रतीक राव एवं जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और नागरिकों ने विशेष स्वच्छता अभियान में वार्ड-3 विनय नगर के गौरीशंकर स्कूल के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया। कलेक्टर के साथ ही नगर निगम आयुक्त, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान में पार्षदगण आशा सुरेन्द्र चौहान, सोनू राजपूत, सुनीता अरुण कुशवाह, ब्रम्हकुमारी संस्था की दीदियों, स्कूल के शिक्षकों और नागरिकों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की।
वार्ड क्रमांक 3 स्थित विनय नगर स्थित गौरीशंकर स्कूल क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, अपर आयुक्त सहित पार्षदों ने हाथों में झाडू थाम कर सफाई की। इसके साथ ही विनय नगर में पार्क में वालेंटियरों एवं आमजनों के साथ सामाजिक संस्थाओं ने सफाई अभियान चलाया। इस अभियान से पूरे क्षेत्र को स्वच्छ किया गया।
पल्ग रन कर चलाया अभियान
पूरे क्षेत्र को साफ करने के लिए पल्ग रन बनाकर अभियान चलाया गया, इसमें वालेंटियरों, सफाई मित्रों, समाजसेवी संगठनों के सदस्यों ने हाथों में कैरी बैग लिए, इसके बाद सडक़ से पड़ा एक-एक कचरे को हाथ से उठाकर कैरी बैग में डाला।
सफाई वाहनों से तत्काल कचरे को भेजा केदारपुर
पल्ग रन के दौरान ढेर सारी मात्रा में एकत्रित किए गए कचरे को निस्तारण के लिए वाहनों की मदद से तत्काल केदारपुर लैण्डफिल साइड पर भेजा गया। पल्ग रन के दौरान इस बात का ध्यान रखा गया कि विशेष देखभाल कचरा, सेनेट्री वेस्ट, गीला एवं सूखे कचरे को अलग-अलग बैग में एकत्रित किया जाए, जिससे केदारपुर में कचरा को अलग-अलग करने में परेशानी ना हो।
