तिघरा में प्रतिदिन सप्लाई के लिए अक्टूबर 2027 तक के लिए है पानी

ग्वालियर। मानसून के अंत में हुई जोरदार बारिश ने तिघरा को लबालब भर दिया। तिघरा के इस साल अंतिम बार गेट 17 सितंबर को खोले गए थे, वर्तमान समय में तिघरा का वाटर लेवल 739.50 फीट है। पिछले 15 दिनों से शहर में प्रतिदिन सप्लाई के लिए तिघरा से 9.27 एमसीएफटी पानी शहर को दिया जा रहा है, लगातार पानी की सप्लाई होने के बाद पिछले 15 दिनों में तिघरा एक इंच खाली हुई है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अगर सर्दियों में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई होती है, और गर्मियों में प्रतिदिन पानी की सप्लाई की जाती है तो हमारे पास अक्टूबर 2027 तक के लिए तिघरा में पर्याप्त मात्रा में पानी रहेगा।
इस साल शुरुआत में मानसून बेहद रहा था, जिसके कारण तिघरा का जलस्तर काफी निचले स्तर पर पहुंच गया था, जिसके कारण सूखे की आहट दिखने लगी थी, वहीं नगर निगम एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी इस बात से चिंतित थे और शहर में 2 दिन छोड़कर पानी की सप्लाई करने का विचार बना रहे थे। सितंबर माह में हुई जोरदार बारिश ने तिघरा को पूरी तरह से लबालब कर दिया और 3 से 4 बार गेट खोलने पड़े। 17 सितंबर 2026 के बाद तिघरा में करीब 10 दिन तक पानी की आवक बनी रही। इसके कारण शहर में पानी की सप्लाई होने के बाद भी तिघरा का जलस्तर नीचे नहीं गिरा। वर्तमान समय में सांक नदी से तिघरा में पानी की आवक लगभग बंद हो गई है।
मार्च तक होगी एक दिन छोड़कर सप्लाई
शहर को प्रतिदिन पानी की सप्लाई की, जिसके कारण जून माह में ही पानी का स्टॉक तिघरा में खत्म होने लगा। जबकि वर्ष 2024 में सर्दियों को एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा था, जिसके कारण सितंबर माह तक पानी का स्टॉक तिघरा में बना हुआ था। इस साल भी वर्ष 2024 की तरह ही शहर को एक दिन छोड़कर सर्दियों में पानी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *