8th Pay Commission में कितनी होगी आपकी पेंशन, फिटमेंट फैक्टर में देखे कैलकुलेशन, 30-68 हजार हो सकती आपकी पेंशन
नई दिल्ली. केन्द्र सरकार के पास लगभग 69 लाख पेंशनर्स है। जिसमें से अधिकतर पेंशनर्स पुरानी पेंशन योजना (OPS) के तहत पेंशन का फायदा उठाते हैं।8th Pay Commission के तहत अधिकतर कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग कर रहे है और साथ ही पुरानी पेंशन योजना फायदा उठा रहे है। कर्मचारी भी पेंशन में तगड़ी वृद्धि की मांग कर रहे हे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार उनकी पेंशन योजना में तगड़ा इजाफा कर सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सरकार बेसिक मिनिमम पेंशन 30 हजार रूपये से लेकर 68 हजार रूपये तक रख सकती है।
क्या है मांग सगठनों की
एनसी-जेसीएम पेंशन संगठन ने कहा है कि पेंशन अंतिम वेतन का 67% होनी चाहिये। जबकि परिवारिक पेंशन 50% होनी चाहिये। वहीं अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी संघ की मांग है कि पेंशन अंतिम पेंशन का 67% होनी चाहिये। जबकि परिवारिक पेंशन 50 प्रतिशत होनी चाहिये। भारत पेंशनर्स समाज (बीपीएस) की मांग है कि न्यूनतम पेंशन 45 हजार रूपये अंतिम वेतन का 67% और पारिवारिक पेंशन अंतिम वेतन का 50% होना चाहिये।
अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की मांग
8th Pay Commission के तहत अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की मांग की जा रही है। सेवानिवृत्त कर्मचारी आयोग से 2.1, 2.28 से लेकर 2.57 गुना फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग कर रहे है। अगर ऐसा होता है सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन में तगड़ी उछाल आ सकती है।
2.1 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बनेगी पेंशन?
लेवल-5 के कर्मचारियों को अभी मिनिमम बेसिक पेंशन ₹ 14,600 मिलती है, लेकिन 2.1 फिटमेंट फैक्टर लागू होने के बाद यह ₹30,660 हो सकती है। इसी तरह, लेवल-6 कर्मचारियों की पेंशन ₹37170, लेवल-7 कर्मचारियों की पेंशन ₹47145, लेवल-8 कर्मचारियों की पेंशन ₹49980 और लेवल-9 कर्मचारियों की पेंशन बढ़कर ₹55755 हो जाएगी।
2.28 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी होगी पेंशन?
वहीं अगर आप लेवल-5 के कर्मचारी हैं और 8th Pay Commission के तहत 2.28 फिटमेंट फैक्टर रखा जाता है तो आपकी मिनिमम बेसिक पेंशन ₹33,288 हो सकती है. इसी तरह, लेवल-6 कर्मचारियों की मिनिमम बेसिक पेंशन ₹40356, लेवल-7 कर्मचारियों की पेंशन ₹51186, लेवल-8 कर्मचारियों की पेंशन ₹54264 और लेवल-9 कर्मचारियों की पेंशन ₹60534 हो सकती है।
2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बनेगी पेंशन?
अगर सरकार 2.57 फिटमेंट फैक्टर की मांग मान लेती है तो लेवल-5 कर्मचारियों की मिनिमम बेसिक पेंशन ₹37522, लेवल-6 कर्मचारियों की पेंशन ₹45489, लेवल-7 कर्मचारियों की पेंशन ₹57697, लेवल-8 कर्मचारियों की पेंशन ₹61166 और लेवल-9 कर्मचारियों की पेंशन ₹68,234 हो सकती है।
