घासमंडी से किलागेट चौराहा के बीच 380 मकान तोड़े जायेंगे, 80 वर्ष पुराने हैं आवास, दिखाने होंगे कागजात

ग्वालियर. किलागेट (बाबाकपूर) घासमंडी से होते हुए नौमहला क्षेत्रीय कार्यालय-2 तक 14 मीटर चौड़ी सड़क बनाने की तैयारी रफ्तार पकड़ने वाली है। इसके लिये 40-80 वर्ष पुरान मकानों के 10-15 फीट हिस्से पर बुलडोजर चलेगा। नगरनिगम की भवन शाखा ने शुक्रवार से 380 मकान मालिकों को नोटिस देना शुरू कर दिया है। नोटिस में 7 दिन के अंदर भवन निर्माण अनुमति समेत दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिये कहा है।
अब तग 85 मकान मालिकों को नोटिस पहुंच चुके है। यह दूसरा नोटिस है। नोटिस मिलते ही इलाके के लोगों में हड़कम्प है। लोगों का कहना है कि अधिकांश मकान 1955 थ्है या उससे पहले के है। उस वक्त भवन निर्माण अनुमति की व्यवस्था लागू नहीं थी। अब निगम मकान की स्वीकृति मांग रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि वह 70 साल पुराने दस्तावेत कहां से लायें। दूसरी तरफ निगम का तर्क है कि 14 मीटर चौडी सड़क बनाने से किलागेट से नौमहला तक आवाजाही सुगम होगी और साथ ही एम्बूलेंस, स्कूल वाहनों व आम यातायात को जाम से मुक्ति मिलेगी।
एएसआई नियम से चिंता, मकान बनाने पर संशय
किलागेट से नौमहला के लोगों में मकानों को लेकर डर बना हुआ है। रहवासियों का कहना है कि यदि मकान का हिस्सा तोड़ा गया, तो दोबारा निर्माण में एएसआई के नियम बड़ी बाधा बन सकते हैं। लोगों को आशंका है कि राष्ट्रीय स्मारक सीमा के कारण मकानों का रिनोवेशन तक मुश्किल हो जाएगा। एएसआई अधिकारियों के मुताबिक, 1992 से पहले बने मकानों की मरम्मत 100 मीटर प्रतिबंधित क्षेत्र में अनुमति लेकर कराई जा सकती है। बस नए निर्माण पर रोक है।
निगम के 2 जोन में है 380 मकान
सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित 380 मकान निगम के 2 जोनल कार्यालय में आते हैं। जोन-2 में 340 मकान, जोन-1 में 40 मकान चिन्हित किए हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार सभी मकान मालिकों को नोटिस देने की प्रक्रिया दो दिन में पूरी हो जाएगी। नोटिस के बाद दस्तावेजों की जांच होगी। इसके बाद सड़क चौड़ीकरण का काम होगा।
नोटिस दिए, तुड़ाई की होगी शुरुआत
किलागेट से घासमंडी तक सड़क का चौड़ीकरण होना है। इसके लिए टाइम लिमिट का नोटिस दिया गया है। अवधि पूरी होने के बाद तुड़ाई की प्लानिंग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *