ग्वालियर में ड्राई-डे पर रिटायर्ड फौजी शराब बेचते पकड़ा: आर्मी कैंटीन की 25 लीटर शराब जब्त

ग्वालियर. ग्वालियर में ड्राई डे पर आबकारी विभाग ने अवैध शराब बेचने वाले रिटायर्ड फौजी निरंजन सिंह तोमर को पकडा है। गोा का मंदिर इलाके के प्रगति विहार में उसके मकान पर छापा मारकर टीम ने आर्मी कैंटीन की करीब 26 लीटर ब्रांडेड अंग्रेजी शराब जब्त की। छापे में 35 बोतलें अंग्रेजी शराब और बीयर मिलीं। बोतों पर गे बार कोड से पता चा कि यह आर्मी कैंटीन की शराब है जिसे बाजार में बेचना मना है। इनमें 100 पाइपर, ब्लैक डॉग, टीचर्स, सिग्नेचर जैसे ब्रांड है।

पुलिस टीम ने बड़ी संख्या में शराब की बोतलें जब्त की है। - Dainik Bhaskar
रिटायर्ड फौजी निरंजन सिंह तोमर ने बताया कि वह कैंटीन से मिली शराब कम दाम पर बेचकर मुनाफा कमा रहा था। दबिश प्रभारी शिवा रघुवंशी के अनुसार आरोपी दूसरे सैनिकों के कार्ड से शराब जमा करता था। छापे में कोई कार्ड नहीं मिला जिससे नेटवर्क बडा होने की आशंका है। आरोपी से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में कई बडे नाम सामने आ सकते है। ड्राई डे पर की गई इस कार्रवाई को आबकारी विभाग की बडी कामयाबी माना जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


रिटायर्ड फौजी के घर दबिश दी
दबिश प्रभारी शिवा रघुवंशी ने बताया कि उन्हें कुछ दिन से सूचना मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते विभाग द्वारा पहले डमी को भेजकर सूचना को पुख्ता किया गया। इसके बाद रिटायर्ड फौजी के मकान पर दबिश देते हुए यह शराब बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *