सुरक्षा बल के निशाने पर जम्मू-कश्मीर में मूसा के बाद अब 35-40 विदेशी आतंकी
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्यवाही अब एक नये चरण में पहुंच गयी है। लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार कमाण्डर मूसा उर्फ आसिफ फौजी के मारे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों का अगला बड़ा फोकस घाटी मंें बचे विदेशी आतंकियों के निशाने पर है।
सूत्रों के अनुसार जम्मू कश्मीार में इस वक्त लगभग 35-40 विदेशी आतंकियों के सक्रिय होने की जानकारी मिली है। इनमें पाकिस्तानी आतंकियों की संख्या सबसे अधिक है। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकियों की मौजूदगी भी सुरक्षा एजेंसियों के लिये बड़ी चुनौती बनी हुई है। सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के अनुसार 2019 के बाद से जम्मू कश्मीर में विदेशी आतंकियों की संख्या में लगातार गिरावट आयी है। उस वक्त घाटी में भाड़े के आतंकियों की संख्या 300-400 के बीच या उससे ज्यादा आंकी जाती थी।
अब बचे हुए 35-40 विदेशी आतंकियों पर फोकस
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों के पास अब उन विदेशी आतंकियों को लेकर अलग-अलग इनपुट हैं जो जम्मू-कश्मीर के दुर्गम इलाकों में छिपे हो सकते है। इन आतंकियों में लश्कर के अलावा जैश-ए-मोहम्मद और दूसरे पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठनों से जुड़े कैडर शामिल है। सुरक्षा एजेंसियों को समय-समय पर इन आतंकियों की लोकेशन से जुड़े इनपुट मिलते है।
इसके बाद जंगलों और पहाड़ी इलाकों में तलाशी अभियान चलाए जाते है। कुलगाम, कुपवाड़ा, पुलवामा, उरी, अनंतनाग, शोपियां, बडगाम, बांदीपोरा, बारामुला और दक्षिण कश्मीर के कई दुर्गम इलाके ऐसे हैं जहां विदेशी आतंकियों की संभावित मौजूदगी को लेकर सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही है। कई मामलों में ऑपरेशन शुरू होने के बाद आतंकियों को जंगलों और पहाड़ी भूगोल का फायदा मिल जाता है।
वो प्राकृतिक कवर, मुश्किल रास्तों और स्थानीय नेटवर्क की मदद से सुरक्षा घेरा तोड़कर निकलने की कोशिश करते है। यही वजह है कि अब केवल आतंकियों की तलाश ही नहीं, बल्कि उन्हें मिलने वाली हर तरह की सहायता को रोकना भी सुरक्षा रणनीति का अहम हिस्सा बन गया है।
