GRMC के एनाटॉमी विभाग में मनाया गया डॉ. चोरसिया का जन्मदिवस
ग्वालियर. 01 अक्टूबर को जीआरएमसी के एनाटॉमी विभाग में डॉ बीडी चौरसिया का 89 वाँ जन्मदिवस उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया ।
डॉ बीडी चौरसिया एनाटॉमी विषय के एक विख्यात चिकित्सा शिक्षक रहे। आप एक अभूतपूर्व शिक्षक होने के साथ-साथ एक अच्छे शोधकर्ता भी रहे और आपके शोधपत्र राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हुए।आपके द्वारा एनाटॉमी विषय पर लिखी हुई पुस्तक बीडीसी आज भी स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों के बीच बहुत लोकप्रिय है और यह पुस्तक न केवल भारत अपितु विश्व के अधिकांश चिकित्सा महाविद्यालयों में पढ़ाई जाती है।
इस अवसर पर उनके क़रीबी रहे डॉ एसएम तिवारी, अधीक्षक एवं संयुक्त संचालक डॉ सुधीर सक्सेना, विभागाध्यक्ष डॉ अखिलेश त्रिवेदी, डॉ मनीष चतुर्वेदी, डॉ अनुराग चौहान, आई एम ए अध्यक्ष डॉ अंशुमन सोमानी, सचिव डॉ विनीत चतुर्वेदी एवं बड़ी संख्या में अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।इस अवसर उनके परिजन गीता चौरसिया, भास्कर चौरसिया, राजीव चौरसिया एवं अन्य लोग उपस्थित रहे ।
