यात्रियों को लगा कि मरने वाले हैं, चीख और नीचे गिरता प्लेन, इजरायल जा रहे प्लेन में क्या-क्या हुआ

नई दिल्ली. प्लेन का कंट्रोल से बाहर के बाद तो सभी यात्री चिल्लाने लगे और उन्हें लगा कि वह मरने वाले है। कुछ मिनटों के बाद वह 2 पायलटों ने कट्रोल अपने हाथ में ले लिया। तभी कुछ इजरायली लोग एक आदमी की तरफ दौड़े और उसने चाकू निकाला और पायलट को मारने की कोशिश की। उन्होंने उसका हाथ पकड़ा और उसे जमीन पर गिरा दिया। वहां चारो ओर बहुत खून फैला हुआ था।
हमने अब आतंकवादियों को काबू में कर लिया है। हम लैडिंग करने वाले है। जो कोई भी मेरी आवाज सुन सकता है। हमें मदद चाहिये ।हम ताबुक में नीचे उतररहे है। जो शायद सऊदी अरब में कहीं है। एक अनजान और अपरिचित इलाका है। पायलट को छोड़कर प्लेन में मौजूद सभी लोग सुरक्षित है। हमें मदद की आवश्यकता है। हमने फ्लाइट को कंट्रोल कर लिया है। चहां चाकूबाजी की घटना हुई है।
इजरायल ने भेजे लड़ाकू विमान
आपको बता दें कि दुबई-तेल अवीव फ़्लाइट (FZ1073) ने शुरू में डिस्ट्रेस कोड 7700 भेजा, जो आम इमरजेंसी का सिग्नल है। कुछ सेकंड बाद, इसने कोड 7500 भेजा, जो संभावित हाइजैकिंग या गैर-कानूनी दखल का संकेत देता है।  एक दूसरे अधिकारी ने पुष्टि की कि इज़रायल ने अपने दर्जनों नागरिकों को ले जा रहे एक विमान के हाईजैक होने के डर से लड़ाकू विमान भेजे थे । इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल के दिनों में सुरक्षा को लेकर बढ़ते और अज्ञात खतरों के बारे में चेतावनी दी है। दोनों अधिकारियों ने अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बात की क्योंकि इस घटना की अभी जांच चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *