रिटायर्ड IAS अधिकारी की गला रेतकर हत्या, केयरटेकर गायब, पूरे घर में फैली थी LPG गैस

भोपाल. सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या कर संदिग्ध युवक मौके से फरार हो गया है। बुधवार की सुबह शव सूरजनगर स्थित में ही पड़ा मिला, शव के चारों तरफ खून फैला हुआ है। गले पर धारदार हथियार के निशान पाये गये है।
रातीबड़ पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में शक अग्रवाल के केयरटेकर पर है। यह घटना के बाद से ही गायब मिला है। उसका सामान भी अग्रवाल के घर में नहीं मिला है। उसे 28 सितम्बर को ही पंजाब की एक एजेंसी के माध्यम से नौकरी पर रखा गया था। राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ इसी मकान में निवास करते थे। लगभग सुबह 5.30 बजे पत्नी की नींद खुली, वह मॉर्निंग वॉक के लिये जाने लगी तो मुख्यद्वार बाहर से बंद था। उन्होंने दूसरे नौकर राजन थापा को फोन लगाया। इसके बाद राकेश अग्रवाल के कमरे की ओर गयी। दरवाजा खोलने पर राकेश का शव जमीन पर पड़ा नजर आया।
पूरे घर के भीतर एलपीजी फैली थी
पुलिस को घर में आग लगाने के प्रयास के संकते भी मिले है। किचिन में एलपीजी सिलेंडर का पाइप निकल हुआ था। जिससे पूरे घर के अंदर गैस भर गयी थी।
