जम्मू-कश्मीर में लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर, यूसमर्ग के जंगल में एनकाउंटर में मारा गया

जम्मू कश्मीर. बडगाम में सुरक्षाबलों ने देर रात लश्कर-ए-तैयबा के एक टॉप कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया। मुठभेड यूसमर्ग के कोराग इलाके में हुई। सेना जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ को यहां आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था जिसके बाद जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी।


सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार मारे गए आतंकी की पहचान मूसा के तौर पर हुई है। अलग-अलग रिपोर्टों में उसका नाम सुलेमान शाह उर्फ मूसा, फौजी मूसा और मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा बताया गया है। इंडियन आर्मी ने इस एनकाउंटर को ऑपरेशन कोराग नाम दिया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना को यहां और भी आतंकी छिपे होने की जानकारी मिली है।

 

जम्मू कश्मीर के उधमपुर और बडगाम जिले में 1 से 30 सितंबर के बीच 5 आतंकी मारे गए। 5 सितंबर को बडगाम में यासिर को मार गिराया। 17 सितंबर को उधमपुर में दो पाकिस्तानी आतंकियों सद्दाम और मुस्तफा को ढेर किया गया। एक आतंकी का सडा हुआ शव इसी महीने मिला था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *