शॉप से महज 17 सेकेण्ड में 1.30 लाख रूपये के चोरी किये टॉप्स
ग्वालियर. सराफा बाजार में ग्राहक बनकर पहुंची तो 2 महिलाओं ने दिव्यांश ज्वेलर्स से 1.30 लाख रूपये कीमत के सोने के टॉप्स चोरी लिये। घटना महज 17 सेकेंड में हुई, दोनों महिलायें एक छोटे बच्चे के साथ दुकान में आयी थी। उन्होंने दुकानदार से सोने के टॉप्स दिखाने के लिये कहा और दुकानदार का ध्यान हटते ही एक महिला ने लगभग 5 ग्राम वजनी टॉप्स उठाकर साडी में छिपा लिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।
केतवाली थाना इलाके के सराफाबाजार बाड़ा में व्यापार अमित सोनी की दिव्यांश ज्वेलर्स नाम से शॉप है। सोमवार को 2 महिलायें बच्चे के साथ ग्राहक बनकर पहुंची थी। उन्होंने सोने के टॉप्स दिखाने के लिये कहा। अमित सोनी उन्हें अन्य सामान दिखाने में व्यस्त थे। तभी एक महिला ने नजर बचाकर टॉप्स उठा लिया। इसके बाद दोनों महिलायें बिना खरीदारी किये दुकान से निकल गयी।
त्योहार की भीड़ में सक्रिय होती हैं महिला चोर गैंग
व्यापारियों के मुताबिक, त्योहारों के दौरान बाजार में खरीदारी की भीड़ बढ़ने पर इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं। महिला चोर ग्राहक बनकर दुकानों में पहुंचती हैं और दुकानदार का ध्यान हटते ही जेवर लेकर निकल जाती हैं। कई बार चोरी का पता सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही चलता है।
कोतवाली थाना प्रभारी विनोद विनायक करकरे ने बताया कि उन्होंने इंटरनेट पर चोरी का सीसीटीवी फुटेज देखा है। फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है।
