PoK में 115 दिन से जारी आंदोलन तेज, प्रदर्शनकारी बोले- भारत का रास्ता दो, LoC की तारबंदी हटाओ

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आजादी की आवाजें तेज हो गई हैं। एलओसी (नियंत्रण रेखा) से लगभग 7 किमी दूर मंधोल में 25 हजार लोग इसके लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि हम भारत से मिलना चाहते हैं। पाक पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर के खिलाफ नारे गूंज रहे हैं। जॉइंट अवामी लीग (जेएएल) के नेताओं ने ऐलान किया है कि पाक सरकार को पुंछ और मेंढर का रास्ता खोलना होगा। ये रास्ता भारत की ओर जाता है। 5 जून से PoK में जारी आंदोलन के 115वें दिन सोमवार को मंधोल के इलाके में खासी गहमागहमी रही। PoK के मुजफ्फराबाद से लोग एलओसी के पास जमा होने लगे। एलओसी पर लोगों का हुजूम रोज बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पाकिस्तान ने बरसों तक उनके हकों को दबाया है, लेकिन अब इंतेहा हो चुकी है। फैसला होकर रहेगा। वहीं, पाकिस्तानी सरकार ने प्रदर्शनों के कारण PoK की सप्लाई लाइन काट दी है। लोगों के पास आटा और खाने का सामान नहीं है।


आर्मी चीफ मुनीर गुपचुप PoK में अपने फौजियों को भेज रहे
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की डाला ब्रिगेड यानी वो जीपें जिनमें लोगों को गिरफ्तार कर डाला जाता था, वो अब फेल हो रही हैं। हालात ये हो गए हैं कि आईएसआई के एजेंट इन्हें लेकर जाने से घबराने लगे हैं। PoK के प्रदर्शनकारी इन पर पथराव करते हैं। पाकिस्तान के लिए PoK को कब्जे में रखना बेहद जरूरी है। आर्मी चीफ मुनीर इसके लिए गुपचुप PoK में अपने फौजियों को भेज रहे हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत पाक आर्मी अपने सैनिकों को PoK में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं उतार सकती है।

यह तस्वीर 20 दिन पहले सड़क पर आए प्रदर्शनकारियों की है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। - Dainik Bhaskar
पाक हुकूमत के जुल्मों को और ज्यादा नहीं सहने वाले
पाक आर्मी जेएएल के आंदोलन को कुचलने में विफल रही है। PoK के हालात ऐसे है कि वहां के लोग अब पाक हुकूमत के जुल्मों को और ज्यादा नहीं सहने वाले हैं। PoK का खुल पाना काफी हद तक लोगों के आंदोलन की तीव्रता पर निर्भर करेगा। 1948 के कबाइली हमले के दौरान बने PoK के दौर को बदला भी जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *