सड़क चौड़ीकरण-शाही मस्जिद को हटाने को लेकर पहले बवाल, पथराव के जवाब में पुलिस ने दागे आंसू गैस

उज्जैन. मध्यप्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर तनाव फैल गया है। मस्जिद हटाने के विरोध में मुस्लिम समाज पिछले दो दिनों से प्रदर्शन कर रहा है। रविवार की रात जेसीबी और भारी पुलिस बल शाही मस्जिद परिसर में पर पहुंचा तो लोग सड़क पर उतर आये। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इलाके में कड़ी सुरक्षा और बैरिकेडिंग कर दी गयी। दरअसल उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को देखते हुए कठांल चौराहे से गोपाल मंदिर तक 15 मीटर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। 900 मीटर की इस सड़क पर 7 धर्मस्थल आ रहे थे। जिनमें से अधिकतर हटाये जा चुके है। खड़े हनुमान मंदिर, एक मजार और शाही मस्जिद को लेकर विवाद बना हुआ है।

हंगामे की तस्वीरें…

भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
उज्जैन में शाही मस्जिद के पास बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है।
उज्जैन में शाही मस्जिद के पास बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है।
उज्जैन के टंकी चौराहे पर मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में जुट गए।
उज्जैन के टंकी चौराहे पर मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में जुट गए।
पुलिस ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया है।
पुलिस ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया है।
पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखे हैं।
पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखे हैं।उज्जैन में सड़क चौड़ी करने के लिए शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा हटाने के खिलाफ सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। शहर के टंकी चौराहे पर 100 से ज्यादा लोग जमा हो गए। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। लोग मस्जिद के पास जमा होने लगे, तो उन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच महिलाओं ने चक्काजाम कर दिया। महिलाओं को हटाने के दौरान क्राइम ब्रांच की थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल घायल हो गईं। उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक की 900 मीटर सड़क 15 मीटर चौड़ी की जा रही है। हाईकोर्ट की इंदौर बेंच सोमवार को ही इस पर सुनवाई करने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *