हाईकोर्ट की सख्ती के बाद घटिया रोड़ बनाने वाले ठेकेदारों की वसूली होगी

ग्वालियर. हाईकोर्ट की सख्ती के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और नगरनिगम के अधिकारियों ने ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये नींद से जाग रहे हैं। एजी ऑफिस से विक्की फैक्ट्री -फूलबाग चौपाटी से कुलदीप नर्सरी चेतकपुरी रोड़ के मामले में दोनों विभाग ठेकेदारों पर कार्यवाही और भुगतान वसूली की तैयारी कर रहे हैं।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई जांच में इन सड़कों के सैम्पल न सिर्फ फेल हुए बल्कि घटिया निर्माण की भी कई परतें खुलकर सामने आई है। जिससे यह स्पष्ट हुआ है कि कॉम्पैक्शन, मिट्टी भराव, गिट्टी लेयर, सीमेंट-कांक्रीट और डम्बरीकरण में भारी कटौती कर बनायी गयी यह सड़कें भ्रष्टाचार की वजह से बहुत कमजोरी बनी है।
नगर निगम-जिसने कराई बदनामी उसका 1.30 करोड का भुगतान
फूलबाग से कुलदीप नर्सरी तक की सड़क को निगम ने लगभग 5 करोड़ रूपये की लागत से हाकिम शर्मा की एचएनएस कम्पनी ने ठेका देकर तैयार कराई गयी। इस सड़क की जांच में मटेरियल में भी व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। इसी घटिया निर्माण की वजह पिछले वर्ष यह सड़क इस तरह धंसी कि सुरंग बन गयी। जिसके फोटो वायरल होने से ग्वालियर की बदनामी हुई थी। फिर भी निगम ने ठेकेदार को 1.30 करोड रूपये का पेमेंट कर दिया।
पीडब्ल्यूडी विभाग-सड़क अधूरी फिर भी भुगतान 75 प्रतिशत से अधिक
एजी ऑफिस से विक्की फैक्ट्री तक निर्माणाधीन 4 लेन सड़क का ठेका तोमर बिल्डर्स एंड कांट्रेक्टर्स के पास है। यह सड़क 12.74 करोड़ रूपये में तैयार होनी है। काम जुलाई में पूर्ण होना था। लेकिन अब भी सड़क अधूरी पड़ी है। वहीं हाईकोर्ट की टीम द्वारा इस सड़क की जांच में खुलासा हुआ है सड़क की जितनी मोटाई के साथ बननी थी, वह नहीं बनी है। विभाग ने ठेकेदार को 8 करोड 26 लाख रूपये यानी कि 75 प्रतिशत से ज्यादा का भुगतान हो चुका है।
रिपोर्ट आने के बाद ठेकेदार के खिलाफ करेंगे कार्रवाई
पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री राकेश उपाध्याय का कहना है जांच रिपोर्ट रिपोर्ट आने के बाद उसका अध्ययन करके ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करेंगे।
