रविवार को SBI बैंक में काम में जुटे अधिकारी-कर्मचारी, हड़ताल पर 3 दिन बैंकों पर प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

ग्वालियर. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की सिटीसेंटर ब्रांच में कस्टमर्स और बैंक के बीच धुरी के रूप में अपनी सेवायें दे रहे अजय चौबे ने बताया है तीन दिन बैंकों की हड़ताल रहेगी इसलिये कस्टमर्स को बेहतर सुविधा देने के लिये सुबह 10-5 बजे तक हम तत्पर है। आगे उन्होंने बताया कि 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान 3 दिन बैंक बंद रहेगी। बैंक के अधिकारी -कर्मचारी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सुबह 10.30 से 12 बजे के बीच प्रदर्शन करेंगे। जिसमें 28 सितम्बर को महाराज बाड़ा, 29 सितम्बर को सिटीसेंटर की साडा कार्यालय स्थित पंजाब नेशनल ब्रांच और 30 सितम्बर को यूनियन बैंक के आंचलिक कार्यालय प्रदर्शन किया जायेगा।
हडताल पर अडीं यूनियनें
वित्तीय सेवा विभाग, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और बैंक प्रबंधन की हडताल टालने अपील को यूनियनों ने ठुकरा दिया है। हडताल में देश की 7 बडीं बैंक यूनियनें शामिल होंगी जिनसे लगभग 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुडे है। यूनियन्स का कहना है कि जब तक सरकार हफ्ते में 5-डें वर्किंग लागू करने की कोई पक्की तारीख तय नहीं कर देती तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
एटीएम से कैश निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा
बैंक हडताल के दौरान SBI और PNB सहित सभी सरकारी बैंकों के ATM से मंथली फ्री लिमिट खत्म होने के बाद भी कैश निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। RBI के नियमों के अनुसार अभी अपने बैंक के ATM से हर महीने 5 बार फ्री में कैश निकाल सकते है। दूसरे बैंक के ATM से दिल्ली, मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में महीने में 3 बार और छोटे शहरों में 5 बार फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट है।
