श्रीअचलेश्वर महादेव न्यास के निर्वाचन के लिये 50 नामांकन पत्र जमा, अंतिम सूची का 26 सितम्बर को होगा  प्रकाशन

ग्वालियर -श्री अचलेश्वर महादेव न्यास ग्वालियर के निर्वाचन हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन 25 सितम्बर को शाम 5 बजे तक कुल 50 नामांकन फॉर्म जमा हुए।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेन्द्रबाबू यादव ने कहा है कि नामांकन पत्र जो प्राप्त हुए हैं उनमें कार्यकारी न्यास पद-1 के लिये 4, अध्यक्ष पद-1 के लिये 5, उपाध्यक्ष पद-1 के लिये 4, सचिव पद-1 के लिये 5, कोषाध्यक्ष पद-1 के लिये 4, सूचना सचिव पद-1 के लिये 3, मार्गदर्शक व्यवस्था सचिव पद-1 के लिये 3, उप व्यवस्थापक सचिव पद-1 के लिये 2, कार्यकारी सदस्य पद-10 के लिये 20 इस प्रकार कुल 50 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने बताया कि 26 सितम्बर को प्राप्त नामांकन फार्म की समीक्षा पश्चात प्रात: 11 बजे प्राप्त विधिमान्य नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *