कुलगुरु ने जीवाजी विश्वविद्यालय का किया पैदल भ्रमणए देखी सुरक्षा व्यवस्था

ग्वालियर। कुलगुरु प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत ने आज पैदल जीवाजी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था व आवागमन की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही। पैदल भ्रमण के दौरान उनके साथ रजिस्टार डॉ राजीव मिश्रा एवं प्रॉक्टर प्रोफेसर एसके सिंह भी थे।
कुलगुरू ने शुक्रवार की रात 8 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 1.3 घंटे तक घूमकर डिपार्टमेंटों की जानकारी ली। पैदल भ्रमण के दौरान फिजिक्स, मैथमेटिक्स और केमिस्ट्री के अलावा पर्यावरण विभाग को देखा। वर्मीकम्पोस्ट की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *