SBI ने ATM से कैश निकालना फ्री किया, 3 दिन तक है यह है वजह
नई दिल्ली. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने कस्टमर्स के लिये तीन दिन तक ATM से कैश निकालने को लेकर ट्रांजेक्शन चार्ज को माफ कर दिया है। इसका मतलब है कि अब आप 3 दिन तक बिना किसी चार्ज के जितना मर्जी, उतनी बार अपने अकाउंट से पैसा निकाल सकते है। SBI अपने लिमिट पूरे होने पर भी 3 दिनों का कोई चार्ज नहीं वसूलेगा। बैंक ने कहा है कि जिन ग्राहकों ने 28-30 सितम्बर 2026 तक प्रस्तावित 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के दौरान अपने ATM लेनदेन की योजना बनाई है। उन्हें कुछ राहत मिलेगी। क्योंकि बैंक ने 3 दिनों के लिये शुल्क माफ कर दिया है।
SBI ने यह भी दोहराया गया है कि प्रस्तावित 3 दिवसीय बैंक हड़ताल के दौरान उसकी सभी शाखायें खुली रहेगी। हालांकि प्रमुख बैंक कर्मचारी संघों का कहना है कि वह 3 दिवसीय हड़ताल में शामिल होंगे। बैंक कर्मचारियों से रविवार को कार्यालय नहीं आने का अनुरोध करेंगे। सरकार ने एसबीआई के साथ सभी पब्लिक सेक्टर के बैंकों (पीएसबी) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) को रविवार 27 सितम्बर को खुला रहने का निर्देश दिया है।
