सुबह से ही फुहारों बदला मौसम का तापमान, सुहाना हुआ मौसम

ग्वालियर. शुक्रवार की सुबह से रूक-रूक कर हो रही फुहारों और बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल छाये है, तापमान में गिरावट आ गयी है। इससे पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे शहरवासियों को राहत मिली है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह 5.30 बजे तापमान 24.6 डिग्री और 8.30 बजे 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा है। सुबह वातावरण में नमी भी काफी ज्यादा रहीं। 3 बजे सापेक्ष आर्द्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो सामान्य से 18 प्रतिशत अधिक है।
फुहारों से मौसम में आई ठंडक
पिछले कुछ दिनों से शहर में गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। शुक्रवार सुबह हुई फुहारों के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को भी गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा। बाजारों और सड़कों पर भी मौसम का असर साफ दिखाई दिया।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, वातावरण में नमी की मात्रा अधिक बनी हुई है। ऐसे में शहर और आसपास के इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या फुहारों का दौर जारी रह सकता है। बारिश होने से दिन के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, बारिश के बीच धूप निकलने पर दोबारा उमस बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *