दुष्कर्म से आहत होकर 14 वर्षीय मासूम ने किया सुसाइड, मौत के कुछ देर पहले हुआ था रेप

ग्वालियर. रविवार को दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 2 वर्ष पहले 14 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज तक कोई उसकी मौत का रहस्य नहीं जान पाया। लेकिन अब एफएसएल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। मासूम छात्रा की मौत से कुछ देर पहले ही उसके साथ दुष्कर्म हुआथा। फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट में छात्रा की वैजाइनल स्लाइड रिपोर्ट में मानव शुक्राणु मिले है। जो बताते हैं कि जब छात्रा ने फांसी लगाई उससे कुछ समय पूर्व ही उसके साथ दुष्कर्म हुआ था।
दुपट्टे से फंदा बनाकर किया आत्महत्या
जनकगंज थाना इलाके में रहने वाली 14 वर्षीय 9वीं की छात्रा ने 25 सितम्बर 2024 को घर में ही दोपहर 1-3 बजे के बीच फांसी लगाकर जान दे दी थी। अब जनकगंज थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और साथ ही अब पुलिस वापिस मृतका को मां-पिता, भाई, सहेली के बयान दर्ज करेगी।
FSL रिपोर्ट से हुआ दरिंदगी का पर्दाफाश
हाल ही में आई एफएसएल टीम की रिपोर्ट में मानव शुक्राणु मिलने की पुष्टि हुई। इससे स्पष्ट हो गया कि आत्महत्या से पूर्व नाबालिग के साथ गलत काम हुआ था।इसी मानसिक आघात के कारण उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। क्योंकि परिजन के बयान के मुताबिक उसे ऐसी कोई परेशानी नहीं थी कि वह यह आत्मघाती कदम उठाए।
इस मामले में पुलिस की लापरवाही पहले ही सामने आ चुकी है। FSL रिपोर्ट आने में दो साल लग गए। इसके बाद पुलिस के पास रिपोर्ट आ भी गई थी तो उसे कई दिन तक लटकाए रखा। अब जाकर मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस के सामने आरोपी की तलाश चुनौती है। पुलिस के पास आरोपी का कोई चेहरा नहीं है। जिसके साथ दुष्कर्म हुआ है वह इस दुनिया में नहीं है।
