गणेश जी का पोस्टर फाड़ने के विवाद लेकर 2 पक्षों में मारपीट में 3 घायल, 5 पर नामजद FIR

ग्वालियर. रमटापुरा में शनिवार की देर रात गणेश पंडाल का पोस्टर फाड़ने को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गयी। इस विवाद में पंडाल लगाने वाले 3 लोग घायल हो गये। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। खबर मिलने पर ग्वालियर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायल पक्ष और स्थानीय लोग बाद में कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पहुंच गये और हंगामा किया। पुलिस ने इस मामल में 6 नामजद समेत अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की।
मारपीट की 5 तस्वीरें

पोस्टर फाड़ने को लेकर हुआ विवाद
दरअसल, रमटापुरा में गणेश उत्सव के लिये पंडाल लगाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी है। शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि में लगा। भगवान गणेश जी का पोस्टर किसी ने फाड़ दिया। जब पंडाल लगाने वाले लोगों को इसकी जानकारी मिली, तो वह नाराज हो गये। इसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गयी। पोस्टर फाड़ने का लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी। कुछ ही समय बाद विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये इसके बाद उनके बीच मारपीट शुरू हो गयी। झगड़े में अर्पण श्रीवास, संजू और दीपक माझी घायल हो गये। घटना क बाद इलाके में तनाव फैल गया। खबर मिलते ही ग्वालियर थाना पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों का समझाकर मामला शंत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *