LNIPE के छात्रों ने लटकाया पुतला, धरना 12वें दिन भी है जारी

ग्वालियर. लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) में न्याय और 6 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का धरना रविवारको 12वें दिन भी जारी है। वर्षा, आंधी और तेज धूप के बावजूद छात्र अपनी मांगों अड़े हुए है। विरोध जताते हुए छात्रों ने संस्थान के मुख्यद्वार पर एक पुतला लटका दिया। छात्रों ने बताया है कि मांगों पर ठोस फैसला होने तक आन्दोलन जारी रहेगा।
छात्र विनोद सेन ने बताया है कि गेट पर पुतला लटकाना प्रतीकात्मक विरोध है। यह उन विद्यार्थियों की स्थिति को दर्शाता है। जिन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। उनका कहना है कि 12 दिन गुजरने के बाद भी छात्रों की मांगों पर कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
पुतला लटकाकर जताया प्रतीकात्मक विरोध
छात्र विनोद सेन ने बताया कि गेट पर पुतला लटकाना प्रतीकात्मक विरोध है। यह उन विद्यार्थियों की स्थिति को दर्शाता है, जिन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। उनका कहना है कि 12 दिन बीतने के बाद भी छात्रों की मांगों पर कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
ऑडियो रिकॉर्डिंग का दावा, थाने में दिया आवेदन
छात्रों ने बताया कि उनके पास कैमरामैन से हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। उन्होंने बिना अनुमति धरना स्थल पर फोटो और वीडियो बनाए जाने को लेकर संबंधित थाने में लिखित आवेदन भी दिया है। छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों का समाधान नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।
