UPI पेमेंट पर लगेगा 0.4% चार्ज, ₹2,000 से ज्यादा के लेनदेन पर नया नियम

नई दिल्ली. यूपीआई से 2000 से ज्यादा पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत चार्ज लगेगा, फीस की मैक्सिमम लिमिट 300 रुपए तक की गई है। यह अमाउंट अलग-अलग ट्रांजैक्शन पर निर्भर करेगा। यह शुल्क ग्राहकों से नहीं बिजनेसमैन से लिया जाएगा। हालांकि 2000 तक पेमेंट करने पर ग्राहक और बिजनेसमैन दोनों से किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी। वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर यह स्थिति साफ कर दी थी। रुपये डेबिट कार्ड से होने वाले पेमेंट को भी इस छूट में शामिल किया गया है। सरकार ने यूपीआई को बढावा देने और फ्री रखने के लिए 2021-22 में प्रोत्साहन योजना शुरू की। इसके तहत 2000 तक के यूपीआई पेमेंट पर 0.15 प्रतिशत इंसेंटिव दिया गया। 2024 से 2025 तक 8276 करोड का इंसेंटिव दिया जा चुका था। जून 2026 तक देश में करीब 55.5 करोड यूपीआई यूजर्स थे।
हर महीने 1 लाख रुपये तक प्राप्त करने वाले छोटे दुकानदारों के सभी लेन-देन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। यूपीआई ऐप प्रोवाइडर्स को प्लेटफॉर्म फीस या छिपे हुए शुल्क लगाने की अनुमति नहीं होगी। बैंकों को सलाह दी गई है कि दुकानदार यूपीआई भुगतान का एमडीआर शुल्क ग्राहकों से न वसूलें।
सरकार ने यूपीआई को प्रमोट करने और फ्री रखने के लिए 2021-2022 से प्रोत्साहन योजना शुरू की थी। इसके तहत ग्राहक से छोटे दुकानदार को होने वाले 2000 तक के यूपीआई पेमेंट पर 0.15 प्रतिशत इंसेंटिव दिया जाता था। 2024 से 2025 तक इस पर 8276 करोड का इंसेंटिव दिया गया है। देश में जून 2026 तक करीब 55.5 करोड यूपीआई यूजर्स थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *