सीएम कमलनाथ ने जनता की सुविधा के लिये नहीं, बल्कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की वजह से हटाये कलेक्टर

भोपाल. ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस पार्टी को अलबिदा करने के बाद उनके समर्थन में राज्य से लेकर ब्लॉक स्तर तक लगभग 10 हजार से अधिक कांग्रेसियों ने इस्तीफे हो चुके हैं। ग्वालियर, गुना, शिवपुरी सहित कई कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान बेंगलुरू में बैठे 19 में से 17 विधायकों ने बुधवार को वीडियों जारी कर ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति निष्ठा जताई है। रिसॉर्ट में ठहराये गये इन विधायकों और मंत्रियों ने कहा कि हम पूरी तरह से महाराज के साथ हैं। इन लोगों ने दावा किया है कि कांग्रेस से मिलने या संपर्क करने की खबरें पूरी तरह से झूठी है। हम बेंगलुरू में अपनी इच्छा से आये हैं। वीडियों जारी करने वालों में मप्र के 5 मंत्री भी शामिल है। सीएम कमलनाथ ने मंगलवार को विधायक दल की बैठक के बाद दावा किया था कि सरकार पर कोई संकट नहीं हैं। बेंगलुरू गये सभी विधायक उनके संपर्क हैं।
इन विधायकों ने वीडियो जारी किया
कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे तुलसी सिलावट, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह, प्रभुराम चौधरी, गोविंद सिंह राजपूत के अलावा विधायक महेंद्र सिंह सिसोदिया, सुरेश धाकड़, रक्षा संतराम सरोनिया, जजपाल सिंह जज्जी, विजेंद्र सिंह, रघुराज कंसाना, ओपीएस भदौरिया, मुन्नालाल गोयल, गिर्राज दंडोतिया, कमलेश जाटव, रणवीरसिंह जाटव, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, हरदीप सिंह डंग और मनोज चौधरी ने वीडियो जारी किया।

इन अधिकारियों के तबादले 

अधिकारी का नाम  पहले  अब 
जितेंद्र सिंह राजे  कार्यपालक संचालक, पर्यावरण नियोजन नीमच कलेक्टर 
एस विश्वनाथन  कलेक्टर हरदा  कलेक्टर ग्वालियर
कौशलेंद्र विक्रम सिंह  कलेक्टर विदिशा ग्वालियर कलेक्टर 
अनुराग चौधरी कलेक्टर ग्वालियर उप सचिव मंत्रालय 
पंकज जैन संचालक, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग विभाग कलेक्टर विदिशा 
अनुराग वर्मा उप सचिव मंत्रालय हरदा कलेक्टर

कमलनाथ ने आनन फानन में हटाये सिंधिया समर्थक कलेक्टर
सीएम कमलनाथ ने आनन फानन में सिंधिया समर्थक कलेक्टरों हटाने के बाद संभलने का मौका भी नहीं मिला। उन्हें बल्लभ भवन से फोन से आदेश मिला कि वह तत्काल में कनिष्ठ अधिकारी तत्काल पदभार सौंप दें। आपको बता दें जबकि नवागत कलेक्टर शाम को ही पहुंचने वाले थे लेकिन इतना भी मौका ग्वालियर कलेक्टर अनुराग चौधरी को नहीं दिया गया और उन्हें सीईओ जिला पंचायत शिवम वर्मा को सौपना पड़ा है। नवागत कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को ग्वालियर में क्या कार्यवाही करना है यह ब्रीफ करके भेजा गया है। ग्वालियर, नीमच, गुना, हरदा और विदिशा कलेक्टर को एक ही आदेश से हटा दिया गया है और इनके स्थान पर ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, नीमच कलेक्टर जितेन्द्र राजे, गुना कलेक्टर विश्वनाथन, हरदा कलेक्टर डीएस वर्मा और विदिशा कलेक्टर पंकज जैन को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *