कांग्रेस विधायक शकुंतला रावत की देर रात अचानक तबीयत खराब हुई

अलवर. बानसूर से कांग्रेस विधायक शकुंतला रावत की बुधवार की देर रात को अचानक तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया। देर रात एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें 24 घंटे के आब्जर्वेशन में रखने की सलाह दी। शकुंतला रावत अपने क्षेत्र के एक घायल मरीज से मिलने सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंची थी। परिजन के अनुसार वहीं इमरजेंसी में घायलों की हालत देखकर विधायक शकुंतला रावत की तबीयत बिगड़ी। सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत पर यहां से उन्हें निजी अस्पताल ले गए और एमआरआई और अन्य जांचें की गई।
बानसूर से कांग्रेस विधायक शकुंतला रावत का हाल जानने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोग पहुंचे। गहलोत ने ट्वीटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि कांग्रेस विधायक शकुंतला रावत की तबीयत अचानक खराब होने की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम जानी व चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली।
आमेर- मध्यप्रदेश की सियासी गर्माहट का असर अब राजधानी में देखने का मिल रहा है। एमपी के कांग्रेस विधायकों की बुधवार को आमेर के बुएना विस्टा होटल व चंदवाजी के चक स्थित नेचर फार्म्स के ट्री हाउस रिसॉटर््स में बाड़ाबंदी की गई। यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोतए कांग्रेस के मुख्य सचेतक मुकुलवासनिकए महेश जोशीए मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावासए रघु शर्मा होटल पहुंचे और विधायकों से मुलाकात की। मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद संकट में आई कांग्रेस सरकार अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में लगी हुई है। कांग्रेस के संकटमोचक मुख्यमंत्री गहलोत की निगरानी में विधायक आमेर की होटलों में ठहरे हुए हैं। जानकारी के अनुसार आमेर की बुएना विस्टा होटल में 48 और ट्री हाउस रिसोर्ट में 38 विधायकों का ठहराव किया गया है। ट्री हाउस रिसोर्ट्स के मुख्य गेट पर करीब आधा किमी दूर ही मीडिया व अन्य ग्रामीणों को रोक दिया गया। यहां किसी को भी रिसोर्ट में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
जयपुर के हाइवे से दूर एकांत में है रिसोर्ट
ट्री हाउस रिसोर्ट्स जयपुर दिल्ली हाइवे पर एमिटी यूनिवर्सिटीके सामने पहाडिय़ों के बीच में बना हुआ है। यहां आमजन की आवाजाही नहीं रहती जिससे यह जगह एकदम सुरक्षित मानी जा रही है। हालांकि मुख्य गेट पर पर्याप्त पुलिस जाप्ता व सिविल में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
हाइवे पर पुलिस जाप्ता रहा तैनात
बुधवार की शाम करीब 5 बजकर 7 मिनट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलाते व मुख्य सचेतक महेश जोशी ट्री हाउस पहुंचे। यहां एक बस द्वारा एमपी के विधायकों को लाया गयाए जहां गहलोत ने करीब आधा घंटा रुककर विधायकों से मुलाकात की और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान अचरोल से लेकर चंदवाजी तक जगह जगह हाइवे पर पुलिस जवान तैनात रहे। इस दौरान जयपुर ग्रामीण एसपी शंकरदत्त शर्माए एएसपी ज्ञानचंद यादवए चंदवाजी थाना प्रभारी विक्रांत शर्मा सहित चंदवाजीए जमवारामगढए मनोहरपुर व शाहपुरा थानों का जाप्ता मौजूद रहा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्यमंत्री रघु शर्मा बुधवार शाम करीब छह बजे ट्री हाउस रिसॉर्ट पहुंचे और एमपी के विधायकों से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *