विवेक जौहरी मप्र के डीजीपी का चार्ज लेंगे
भोपाल. केन्द्र सरकार ने बीएसएफ के महानिदेशक डीजी के पद पर पदस्थ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विवेक जौहरी की सेवाएं राज्य सरकार को वापस लौटा दी है और वे जल्द ही मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक का पद भार ग्रहण करेंगे। कमलनाथ सरकार ने डीजीपी वीके सिंह की जगह विवेक जौहरी को डीजीपी बनाए जाने के आदेश जारी किए थे।
विधिवत पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण करेंगे
विवेक जौहरी के कार्यभार ग्रहण करने तक राजेन्द्र कुमार को प्रभारी डीजीपी बनाया गया था। अब केन्द्र सरकार ने विवेक जौहारी की सेवाएं राज्य को वापस लौटा दी है तो मध्य प्रदेश आने के बाद वे विधिवत पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण करेंगे उम्मीद जताई जा रही है कि वे कल शाम तक अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।
