इस्तीफा देने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग
भोपाल. कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को पिटीशन देकर इस्तीफा देने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने बताया गया कि हनी सिंह बघेल के साथ हमने विधानसभा अध्यक्ष एपी प्रजापति से मुलाकात की है। लीगल तौर पर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आधार पर हमने 6 मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की है यदि उसमें से कोई वापस आता है तो इस पिटीशन को हम वापस भी ले सकते है।
मंत्री गोविंद सिंह व लाखन सिंह के प्रस्ताव पर यह पिटीशन सौंपी
6 मंत्रियों के नाम से अलग-अलग पिटीशन दी गई है। मंत्री गोविंद सिंह और लाखन सिंह के प्रस्ताव पर यह पिटीशन विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को सौंपी गई है। इन 6 मंत्रियों पर आरोप लगाया गया है कि ये भाजपा के दबाव में काम कर रहे है। धनोपिया का कहना है कि हमने पिटीशन के साथ भाजपा के पूर्व विधायकों और विधायकों की उपस्थिति वाले फोटो भी विधानसभा अध्यक्ष को सौपे है। अध्यक्ष के पास मंत्री तरूण भनौत भी पहुंचे और उन्होंने अध्यक्ष से कुछ इस संबंध में बात की और चर्चा करते हुए बोले कि बजट समय पर ही आएगा। वहीं बजट प्रदेश की जनता के लिए महत्वपूर्ण है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है।
एनपी प्रजापति, विधानसभा अध्यक्ष ने क्या कहा?
मुझे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की व्यवस्थाओं के उल्लेख के साथ दस्तावेज सौंपे गए है। मैं इनका परीक्षण करूंगा और सर्वोच्च न्यायालय की व्यवस्थानुसार कार्रवाई करूंगा।
नरोत्तम मिश्रा भोपाल से मैनेजमेंट संभाल रहे
बीजेपी से नरोत्तम मिश्रा भोपाल से मैनेजमेंट संभाल रहे है। वहीं कांग्रेस से जयवर्धन सिंह, प्रियव्रत सिंह हनी बघेल, डॉ. गोविंद सिंह, तरूण भनौत भोपाल से मैनेजमेंट संभालेंगे।
