6 लाख रूपये के गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

ग्वालियर एक सफेद रंग की टबेरा गाडी नम्बर यूपी77जेड 3654 में दो लोगबडी मात्रा में अवैध गांजा लेकर दतिया तरफ से ग्वालियर की ओर आ रहे है। जो ग्वालियर शहर में उक्त गांजे को बैचने की फिराक में है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये। एएसपी क्राइम सतेन्द्र सिंह तोमर एंव उप पुलिस अधीक्षक क्राइम रत्नेष सिंह तोमर को थाना क्राइम ब्रांचकी टीम बनाकर कार्यवाही करने के लिये आदेशित किया गया।
सूचना के आधार पर ग्राम समुदन निर्माणधीन पुल के पास झॉसी ग्वालियर हाईवे डबरा पहुंचकर चैकिंग प्रारम्भ की गयी। चैकिंग के दौरान एक सफेद रंग की टबेरागाडी आती दिखी जिसे रोककर उसमें मौजूद दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम राजेश शर्मा पुत्र कुंदनशर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी जाधवपुर जिला गोपालगंज बिहार एंव हारून खान पुत्र अब्दुलहसन उम्र 31 वर्ष निवासी बडा गांव कोटरा थाना सहाबर जिला कासगंज उ0प्र0 बताये। गाडी की तलाशी लेने पर गाडी की बॉडी को खोलकर देखा गया तो उसके अंदर 61 किलो अवैध गांजा एंवदोनोंतस्करों की तलाशी लेने पर उनके पास से 1030/- रूपये नगद दो मोबाइल कुल कीमत 6 लाख 10 हजार रूपयेवरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों तस्करो से वरामद गांजे के संबंध में पूछताछ में यह राजेन्द्र मिश्रा और चौधरी निवासीगण झॉसी का सयुक्त रूप से है। राजेन्द्र मिश्रा ने चौधरी को हमारी गाडी के साथ दूसरी गाडी में भेजा था। पुलिस के द्वारा राजेन्द्र मिश्रा एवं चौधरी की तलाश की जा रही है एंव गिरफ्तार दोनों तस्करों के खिलाफ थाना क्राइमब्रांच में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
गाडी को पकड़ने में थाना प्रभारी क्राइमब्रांच टीआई दामोदर गुप्ता, एसआई मनोजपरमार, नरेन्द्र सिसोदिया, आरक्षक अजय शर्मा, विकास तोमर, रामवीर सिंह, योगेन्द्र तोमर, महेन्द्र सिकरवार, मनोज एस, प्रमोदशर्मा, सतीश, नबल, देवेश, विवेक, हेमंत आदि ने कड़ी मशक्कत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *