नवागत कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कलेक्टर ग्वालियर का पदभार संभाला

ग्वालियर नवागत कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बुधवार की देर शाम ग्वालियर पहुँचकर कमिश्नर ग्वालियर संभाग के निवास कार्यालय पर कलेक्टर जिला ग्वालियर का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली। पदभार ग्रहण के दौरान संभाग आयुक्त ग्वालियर एमबी ओझा से भेंट कर जिले के संबंध में जानकारी ली।
नवागत कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम वर्मा से कलेक्टर का प्रभार ग्रहण किया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन, अपर कलेक्टर टीएन सिंह, रिंकेश वैश्य, एसडीएम डबरा श्रीमती जयति सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।
नवागत कलेक्टर कौशलेन्द्रविक्रम सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2010 के प्रशासनिक अधिकारी हैं । इसके पूर्व आप कलेक्टर विदिशा के पद पर कार्यरत थे। नवागत कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह कलेक्टर नीमच के रूप में, आयुक्त नगर निगम सागर एवं एसडीएम केयोलारी में अपनी सेवायें दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *