राहुल गांधी से पहले MP आएंगे नितिन नवीन और मोहन भागवत
भोपाल. आने वाली 19 सितंबर को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के इंदौर आ रहे है। यहां वो छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत शहर ही नहीं बल्कि देशभर के जेनजी वर्ग को साधने का कार्य करेंगे। इसे कांग्रेस का महत्वपूर्ण आयोजन बताते हुए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि बीजेपी ने भी युवाओं को साधने के लिए राहुल गांधी से पहले बडा मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। प्रदेश के युवाओं को साधने के उद्देश्ष् से बीजेपी आने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मध्य प्रदेश में महत्वनपूर्ण दौरा कराने जा रही है। खास बात ये है कि उसी दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी एमपी आएंगे। दोनों ही उज्जैन में एक कार्यक्रम में साथ शामिल होंगे।
17 सितंबर को मप्र आ रहे नितिन
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आगामी 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे है। वो यहां सूबे के मंदसौर, इंदौर और उज्जैन में आयोजित तीन अलग-अलग महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकतर करेंगे। बताया जा रहा है कि यहां वो इंदौर में सवामित्व योजना की शुरूआत करेंगे। इसके बाद मंदसौर के गांधी सागर में चीतों को छोडने और उज्जैन में 25 लाख दीपों से सजने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मोहन भागवत भी 2 दिन उज्जैन रहेंगे
खास बात ये है कि राहुल गांधी के दौरे से पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत भी दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। मोहन भागवत 17 से 18 सितंबर को उज्जैन में रहेंगे। वे स्वयंसेवकों को संबोधित करने के साथ 18 सितंबर को युवा धर्म संसद में युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान नितिन नवीन और मोहन भागवत की मुलाकात भी संभव है।
