संघ से संस्थापक स्व. एलके दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रम रोशनीघर में आयोजित

ग्वालियर। मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश महामंत्री विद्याकांत मिश्रा ने बताया कि संघ के संस्थापक एवं मार्गदर्शक परम श्रद्धेय स्व. एलके दुबे की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा रोशनीघर स्थित श्रम कल्याण केंद्र में विनम्र श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं विद्युत कर्मचारियों ने स्व. दुबे जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके श्रमिक हितों के लिए किए गए संघर्ष एवं योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस जिला ग्वालियर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, जिला इंटक काउंसिल के अध्यक्ष रतीराम यादव, इंटक के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नाती, प्रदेश कोषाध्यक्ष आरके कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष केके शर्मा, अमरेश शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रतीक द्विवेदी, अभिषेक राजपूत, ग्वालियर शाखा अध्यक्ष रामबाबू बंसकार, मुरैना शाखा अध्यक्ष शैलेष कुचया, भिंड शाखा अध्यक्ष शुभकरण सिंह शेखावत, मुकुल उपाध्याय एवं दतिया शाखा अध्यक्ष हरिओम द्विवेदी जी ने स्व. श्री एल.के. दुबे जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. एलके दुबे ने अपने जीवन को श्रमिक हितों के लिए समर्पित किया तथा संविदा एवं ठेका श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए शासन-प्रशासन के साथ निरंतर संवाद एवं संघर्ष किया। श्रमिकों के अधिकारों एवं सम्मान के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास सदैव संगठन के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश महामंत्री श्री विद्याकांत मिश्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रदेश कोषाध्यक्ष आर.के. कौशिक जी द्वारा किया गया। स्व. एलके दुबे के विचार, संघर्ष और श्रमिक हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता संगठन को सदैव मार्गदर्शन देती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *