ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में चोरी, कचरा गाड़ी में छिपाकर ले गए एवियोनिक्स स्क्रैप

ग्वालियर. शहर के अति-संवेदनशील ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में बडी सेंधमारी का मामला सामने आया है। एयरफोर्स कैंपस से कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर विमानों के उपयोग में आने वाले बहुमूल्य स्क्रैप हाई-वैल्यू एवियोनिक्स की चोरी की गई है। घटना 9 सितंबर शाम 4 से 5 बजे के बीच की है। चुराए गए कबाड की कीमत 50000 से अधिक है। एयरफोर्स स्टेशन की असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर की लिखित शिकायत पर शनिवार 12 सितंबर को महाराजपुरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

एयरफोर्स स्टेशन परिसर से स्क्रैप चोरी हो गया। - Dainik Bhaskar
कबाड को छिपाकर एयरफोर्स के मुख्य द्वार से निकाला
एयरफोर्स स्टेशन सुरक्षा अनुभाग द्वारा पुलिस को दी गई आधिकारिक शिकायत के अनुसार कैंपस में विभिन्न स्थानों पर रखे अनुपयोगी स्क्रैप और एयरक्राफ्ट के हाई-वैल्यू कलपुर्जों की चोरी की जा रही थी। चोरों ने सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए कचरा उठाने वाली गाडी को माध्यम बनाया और कचरे के नीचे कबाड को छिपाकर एयरफोर्स स्टेशन के मुख्य द्वार से बाहर निकाल दिया।
जब एयरफोर्स स्टेशन की निगरानी करने वाले ऑफिसर को स्क्रैप कम नजर आया तो उनका ध्यान चोरी की घटना की ओर गया। इसके बाद महाराजपुरा थाना पुलिसको घटना से अबगत कराया। चोरी की घटना का खुलासा तब हुआ जब एयरफोर्स पुलिस ने प्राथमिक जांच की। संदिग्धों से पूछताछ के दौरान चोरी और साजिश की पूरी कहानी परत-दर-परत खुल गई। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *