MP में सियासी हलचल तेज, तीन दिन में दूसरी बार दिल्ली पहुंचे मोहन यादव

भोपाल. मध्य प्रदेश में जहां कांग्रेस में राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर हलचल है तो भाजपा में भी अंदरखाने कई समीकरण सक्रिय है। सीएम मोहन यादव 3 दिन में दूसरी बार शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। वे इसके पहले 9 सितंबर को दुबई से लौटने के बाद भी दिल्ली में ठहरे थे। सीएम मोहन यादव तब 6 से 8 घंटे वहां रूके। खास बात यह है कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी बीते 15 दिनों में कई बार दिल्ली जा चुके है। संगठन के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से उनकी अनेक मुलाकातें हो चुकी है।
15 दिन में तीन बार दिल्ली जा चुके
अति व्यस्तता के बावजूद सीएम मोहन यादव दिल्ली भी पहुंचे, वे 3 दिन पहले ही दिल्ली से लौटे है। प्रदेेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पिछले 15 दिन में तीन बार दिल्ली जा चुके है। उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात हुई थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की हाल में ही संगठन नेताओं से चर्चा हुई थी। वे गुरूवार को ही दिल्ली से लौटे थे।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में करीब 1 लाख शासकीय सेवकों को पदोन्नति दी गई है। वहीं 85 हजार विभिन्न पदों पर भर्तियां चल रही है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि आने वाले समय में ढाई लाख पदों पर भर्ती होगी। वहीं सिंचाई क्षमता 100 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में पांच नए एयरपोर्ट की स्वीकृति मिलने और अक्टूबर से भोपाल से शाहजाह के लिए विमान शुरू होने की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *