पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को गिफ्ट की यह पुस्तक, तमिल संस्कृति का है यह दस्तावेज

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को महान तमिल पुस्तक रिूक्कुरल का रूसी अनुवाद गिफ्ट किया है। ब्रिक्स सम्मेलन की औपचारिक शुरूआत से पहले पीएम मोदी और पुतिन के बीच भारम मंडपम में मुलाकात हुई है। इस बीच नरेन्द्र मोदी ने पुतिन को तमिल संत तिरूवल्लुवर की पुस्तक तिरूक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया। पीएम मोदी ने पुतिन को यह पुस्तक भेंट करते हुए इसके बारे में जानकारी दी है। हमारे सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने में इस पुस्तक की भूमिका रहेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को यह पुस्तक भेंट करते हुए कहा है कि संत तिरूवल्लुवर ने इस किताब में मानव जीव की अनेक विशेषताओं को बतलाया है। इसी किताब का रूसी भाषा में ट्रांसलेशन हुआ है। मुझे विश्वास है कि यह किताब जनसंपर्क बढ़ाने और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *